Friday, 22 March 2024

भय

मोह से जनित 
यह भय है तुम्हारा,
भय से द्रवित 
यह मैं है हमारा,

मैं से है प्रश्न और 
अधिकार की है ख्वाहिश,
ख्वाहिशों से खिंचा 
इन्तेज़ार है हमारा,

इन्तेज़ार से प्रभावित 
यह मौन हुआ व्रत,
व्रत-खण्डित हुआ मन 
तलबगार है तुम्हारा,

तलब की मिटी नहीं 
यह प्यास अनवरत है,
पर मोहिनी बना हूं 
फिर भी गुनाहगार हूं तुम्हारा!

No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...