एक और निवाला,
एक और चुस्की
एक और करवट,
एक थोड़ी झंझट
एक और जुगाड़,
एक आलस्य भरी अंगड़ाई
एक छोटी-सी चतुराई,
एक मोहल्ले का त्यौहार
एक हाथ पकड़े प्यार,
एक समस्या एक समाधान,
एक पंचायत, एक प्रधान
एक घर, एक कर्म
एक नाम, एक धर्म!
तुम पर है अधिकार तुम्हारे होने का चलने का, तुम्हारे बातें मुझसे करने का और फिर तुमसे मिलने का, यह बोलो और फिर शांत रहो मैं सोचूँ और तुम ...