मेरी समस्या, मेरा प्यार,
उनपर कुछ अधिकार
कुछ उनपर विश्वास,
कुछ रुका हुआ फैसला
कुछ अपनेपन की फांस,
यह मिलने की जिद्द
यह रहने की उम्मीद,
उसका कौन सहारा
मेरा भ्रम है सारा
यह संसार का छोर
यह प्यार मेरा चितचोर!
झूला झूले रज का कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच करते नृत्य जुगलबंदी...