Friday, 31 January 2025

जात

हमारी एक जात
हमारा काम साथ,
हमारी एक नजर
हमारी एक पहचान, 
हमारी एक चोरी
हमारी एक हंसी
हमारी एक बात
हमारा एक मज़ाक, 
एक दर्द, एक मरहम
एक सर्द, एक गर्म
एक नमक, एक अचार 
एक खून, एक सांस, 
एक खारिज,  एक खाज
एक वचन, एक आवाज 
एक पूजा, एक नमाज, 
एक घर, एक समाज
एक खुशी, एक उल्लास, 
एक राम, एक विश्वास!

No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...