Wednesday, 6 October 2021

चिड़ियां का घोंसला

चिड़ियां अपना घोंसला
खुद बनाएगी,

तुम ना दो धागे
तुम ना दो टहनियां
घास के तिनके दबाकर,
चिड़ियां रोशनदान पर
चढ़ जायेगी,
रोशनी मे पिरो देगी
कुछ सीधे कुछ उल्टे
और ची–ची कर
जताएगी.....

चिड़ियां अपना घोंसला
खुद बनाएगी,
बार–बार उसी जगह
पुराने मे नही
वह रहेगी,
वह नया बनाएगी,
खुद बनाएगी।

No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...