Monday, 24 January 2022

मंडली

आज कौन–कौन
आया है,
कल कौन–कौन मिलेगा
और कल कौन कहां होगा,
यह भूल बैठे आज
बस देख रहे हैं
की कौन–कौन है यहां
और कौन कहां है?

कौन याद कर रहा है
किस लिए कितना,
कौन बात कर रहा है
किस वजह कितना,
यह भूल बैठे आज
बस सुन रहें है किलकारी
अमृतवाणी, ठहाके और
फिर से कोई गूंज,
अगले पड़ाव तक के।

No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...