Tuesday, 10 May 2022

दोस्त

थोड़ा–थोड़ा करके
दोस्त बनते हैं,
कुछ मांगते हैं मुझसे
कुछ दान करते हैं,

कुछ सोचते हैं मेरा
कुछ अपनी कहते हैं,
मुझे परख–परख के
वो नाम धरते हैं,

छीन कर नहीं
ना पीछा करने से,
मांगकर नहीं
नहीं संग्राम करने से
दोस्त मिलते हैं
निःस्वार्थ सम्मान करने से!

No comments:

Post a Comment

किसने छोड़ा?

किसने छोड़कर हाथ मेरा मुझपर कर दिया खिलवाड़, किसने देखकर मुझको किया सबसे पहले ही इंकार,  या किसीको मैंने किया जिंदगीभर दुश्वार,  और किसी छोट...