Monday, 2 October 2023

बापू का प्रश्न

बापू के प्रश्न हैं 
की मानते हैं कैसे,
चलते हैं कैसे 
उनके पथ पर,
खोते नहीं कैसे धीरज 
देखकर उनके 
टूटते विचार,
आस पास के व्याभिचार,

मुस्कराते हार कर 
देखकर अपनी हार?
बैठे हैं जो कुर्सियों 
भूलकर बापू के आचरण?
करते हैं स्मरण 
अब बस तब जब 
होते कोई त्यौहार परब,

नहीं पाते खुद 
मे झलक उनकी 
खुद मे किसी तरह,
कैसे देते जवाब 
खुद को और 
बापू के प्रश्न पर उत्तर?
राम कैसे कहते होकर निडर?

No comments:

Post a Comment

अधिकार

तुम पर है अधिकार  तुम्हारे होने का चलने का,  तुम्हारे बातें मुझसे करने का  और फिर तुमसे मिलने का,  यह बोलो और फिर शांत रहो मैं सोचूँ और तुम ...