Thursday, 22 February 2024

फ़िल्में

सब देखा हुआ 
सब जाना हुआ,
वही होता हुआ 
जो किया हुआ,
छोटी- सी बात 
और बड़ा-सा भाव 
सब सोचा हुआ 
सब खेला हुआ,

रंग बदला हुआ
रूप बदला हुआ,
भाषा और है कोई
वज़ह है नयी,
वही चेहरा हुआ 
वही ठहरा हुआ,
वही रिश्ता हुआ 
वही रास्ता हुआ,

यह फ़िल्में ज़माने 
के संग हैं घटित,
राम कृष्ण हुआ 
कृष्ण बुद्ध हुआ!

No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...