Monday, 1 January 2018

आज़ादी

मैंने आज आज़ादी देखी,

खुली आँखों की आज़ादी,
चेहरा छुपाती हुई आज़ादी,

साइकिल चलाती हुई,
Scooty चलाती हुई,
पढ़ने जाती हुई,
उड़ने जाती हुई,
पर ख़ुद के लिए, ख़ुद को,
ख़ुद से छुपाती हुई,

बोलने की नहीं, मैने
सिर्फ़ देखने की आज़ादी देखी ll

मैंने आज आज़ादी देखी,

रसोई की आज़ादी,
पकाने की आज़ादी,

पूड़ियाँ बेलती हुई,
सब्ज़ी गरमाती हुई,
खीर बनाती हुई,
परोसती हुई, खिलाती हुई,
पर क्या बनाना है खाने मे,
हर किसीसे, अलग से पूछती हुई,

सोचने की नहीं, मैने
सिर्फ़ करने की आज़ादी देखी ll

मैंने आज आज़ादी देखी,

सजी-धजी आज़ादी,
खिड़कियों से झाँकती आज़ादी,

किसी party मे आती या जाती हुई,
गहनों से लदी हुई,
आँखें विस्मय से खुली हुई,
पहली बार मोटरगाड़ी में बैठी हुई,
सड़के और महलें निहारती हुई,
हम कहाँ और क्यूँ जा रहें हैं,
अपने driver से ही जानती हुई,

फ़ैसला लेने की नहीं, मैने
सिर्फ़ बैठने की आज़ादी देखी ll

मैंने आज आज़ादी देखी,

Jeans पहने आज़ादी,
दारू पीती आज़ादी,

Make-up मे गढ़ी हुई,
ऊँची heel पर चढ़ी हुई,
Cleavage दिखाती हुई,
कमर से लुभाती हुई,
भीड़ को ही ढूँढती,
भीड़ से ही खीझती हुई,

जीने की नहीं, मैने
सिर्फ़ जी लेने की आज़ादी देखी ll

पंडित की बड़ी बेटी

कोई चिल्लाता है तो सहम सी जाती है,
हिंसा को जब इतना क़रीब वो पाती है,
निगाहें झुकाती है,कुछ समझ नही पाती है,
जब कोई बात उसके दिल पे लग जाती है,
बस धीरे से सुबकती है, आँखें भिगो लेती है,
कभी बहुत गुस्से मे होती है, तो बस रो देती है.....

बड़ी अदब है उसमे, वो ज़ुबान नहीं लड़ाती है......

छोटे भाई को खाना खिलाती है,
घर को सजाती है, पोछा लगती है,
पौधों से बालकनी को सजाती है,
पापा जी को पानी, हर बार वही पिलाती है,
कपड़े उनके धोकर, वही चमकाती है,
खाने के लिए वही सबको बुलाती है,
ग़ुस्सा होती है कभी-कभी
आँखें दिखाती, डराती है, फिर मुस्कुराती है,

माँ के जैसी है वो, माँ से ज़्यादा बन जाती है.....

Scooty लेकर वो निकल जाती है,
माँ का इलाज कराती है,घर का सामान लाती है,
भाई को दवा,बहन को किताब दिलाती है,
किसी को सुबह की ट्रेन पकड़वाती है,
या फिर किसी को मंदिर के दर्शन कराती है,
वह अपने पिता की 'बेटा' कहलाती है,
पर उसके पंखों को बचपन मे, क़तरा गया है,
वह ज़्यादा दूर तक उड़ नहीं पाती है,

वह ज़िम्मेदारियाँ उठाकर भी,समाज मे 'आवारा' ही कहलाती है......

लोग कहते हैं, उसको maths नहीं आता,

ना जाने वो भाई के लिए पैसे कैसे बचाती है ?
उसकी coaching का ख़र्च चलाती है,
जन्मदिन पर उसके मनचाहा गिफ़्ट लाती है,
भाई के टूटे दिल को कैसे जोड़ पाती है ?
उसकी girlfriend से setting कराती है,
कभी रूठ जाए वो, तो वो ही मनाती है,

वो इतना 'reasoning' जाने कैसे समझ जाती है ?

इन सब के बीच उसका अपना भी जीवन है,

वो जिसे खुलकर जी नहीं पाती है,
अपने प्यार को वो, सबसे छुपाती है,
उसको अभी तक, इक गुनाह ही बताती है,
उसका फ़ोन silent पे ही रहता है,
वो किसी को नहीं जताती है,
अपने 'उनसे' भी वो अकेले मे बतियाती है,
सारे ख़ानदान की 'इज़्ज़त' आख़िर वही तो 'उठाती' है,
वो खुलकर नहीं हँसती, 'ठहाके' शायद ही लगाती है,
दुपट्टा सरक ना जाए कंधे से, इसलिये,
बहुत हो जाए तो वो, केवल मुस्कुराती है,

बड़ी अदब है उसमे, वह दाँत नहीं दिखाती है....

उसको शादी के लिए हर बार कोई देखने आता है,
दहेज और सुंदरता के बीच उसकी बोली लगता है,
कोई height तो face-cutting का नुक़्स बताता है,
उसकी पढ़ाई-लिखाई हर कोई भुल-सा जाता है,
कोई दहेज देकर compromise करवाता है,
कोई beauty parlor लेजाकर उसका चेहरा जलाता है,
"भगवान" की ग़लतियाँ सुधरवाता है,
उसका चेहरा fair & lovely बनवाता है,
कोई studio लेजाकर bright फ़ोटो खिचवाता है,
कोई photoshop से edit करके चमकाता है,
कोई उम्र कम बताकर setting कराता है,
अंततः बस हर कोई reject करके चला जाता है,

वो हर बार थोड़ा-सा ग़ुस्सा दिखाकर,
नुमाइश के लिए तैयार हो जाती है,
चुपचाप फिर से reject हो जाती है,

बड़ी अदब है उसमे,
बड़ी बेटी सबकुछ बिना कहे समझ जाती है.....







Friday, 6 October 2017

शहर की हवा

ये जो तुम्हारा, नया-सा शहर है,
ये जो तुम्हारा, बड़ा-सा शहर है,
तुम्हारी दुआ को, रवा मिल गयी है,
तुमको शहर की, हवा लग गयी है।


तुम्हारे lipstick पे बुर्क़ा नहीं है,
आरज़ू मे तुम्हारी, गिला भी नहीं है,
तुम अपनी अदा से चिढ़ाने लगी हो,
तुममे कोई 'कंगना' बस गयी है,

तुमको शहर की हवा लग गयी है।

वक़्त-बेवक्त भी खाने लगी हो,
काँटे औ' चम्मच चलाने लगी हो,
अपने से खाना बनाने लगी हो,
तुमको liberating सज़ा मिल गयी है,

तुमको शहर की हवा लग गयी है।

यूँ ही घूमने को निकल जाती हो,
खेलती भी हो तुम और लड़के पटाती हो,
तुम्हारी घुटन ख़ुदख़ुशी कर रही है,
तुमको तो ख़ुद मे वजह मिल गयी है,

जैसे हसरत को मेरी, दुआ लग गयी है।
तुमको शहर की हवा लग गयी है।।

Tuesday, 3 October 2017

मुक्ति की आकांक्षा

चिड़िया को लाख समझाओ,
की पिंजरे के बाहर आओ,

पर वो कहेगी, 'नहीं!'
मैं यहीं पर हूँ सही।

मेरा पिंजरा, 'सोने का है !'
फिर काहे को रोने का है ?
यहाँ सभी सुख-चैन है,
AC, fridge, Cooler-fan है

यहाँ बैठे बिठाए खाना है,
बस एक चोंच ही हिलाना है,
हर बख़त पानी कटोरा है भरा,
मीठा स्वाद है उसका, बहुत ही सुनहरा!

पर बाहर तो ताज़े फल हैं
और 'सुमन' के दाने है,
पानी के झरनो मे घुलते
तुम्हारे कलरव-गाने हैं!

और खुली हवा की साँस है,
आज़ादी का अहसास है।
'नहीं ! बाहर ज़िंदगी बकवास है,
परीक्षा है हर घड़ी, हर दिन एक class है।

यहाँ छोटा-सा मेरा झूला है,
वो मेरा ख़ुद का अकेला है,
सीख़चो का पहरा कड़ा है,
नहीं जान का ख़तरा बड़ा है!

बाहर पेड़ की ऊँची फुलगियाँ है,
जहाँ से दिखती सारी दुनिया है,
डालियों पर फुदकना है,
सभी के संग चहकना है!

और तुम्हारा मन था उड़ने का,
किसी के साथ उड़ने का,
हाँ ! पर मेरे पिता का नहीं है,
और वो जो भी हैं, सही हैं।

उन्होंने ही तो उड़ना सिखाया था,
पंखों को खुलना सिखाया था,
आँधी-से, थपेड़ों-से जब डगमगायी,
थामकर ऊँगली, सम्भलना सिखाया था।

हाँ................! सिखाया तो था !

सीख नहीं पायी मै, उड़ने की कला
जो कुछ भी सीखा, बड़े धीमे से सीखा,
गा नहीं सकती कोई 'रामकली',
अदनी-सी चिड़ियाँ मै, नहीं 'श्यामकली !'

और.........
मेरा भाई भी तो है,
वो उड़ना जानता है,
वो उड़ेगा मेरी तरफ़ से.......

Saturday, 23 September 2017

क्या हुआ ?

क्यूँ फ़ोन किया था ?
कुछ कहना है ?
कुछ बताना है ?
कुछ पुछना है ?
कुछ जताना है ?

मै कुछ नया तो
करती नही,
तो उसी बात को
क्यूँ बार-बार दुहराना है ?

क्या करूँगी सुनकर,
तुम्हारी भी बातें ?
मुझे कौन- सा उसपे
थिसिस बनाना है ?

परीक्षा है मेरी,
मुझे पाठ दुहराना है।
कुछ बच्चों को शाम को,
ट्युशन पढ़ाना है।

कोई काम भी है मुझको,
थोड़ा बाहर भी जाना है।
आज छुट्टी है सबकी
वो अलग ही फ़साना है।

कल क्लास थोड़ी जल्दी है,
मुझे तड़के ही जाना है ।
आज भी बहुत काम था,
तो सोई नही हूँ,
उसका भी कोटा,
मुझे आज ही भूनाना है।

ख़ैर तूम्हे तो सब पता है
तो फिर क्या समझाना है ?

और कहो! क्या हुआ ?
तुम्हे कुछ सुनाना है ?

'नहीं! कुछ नहीं,
बस यूँ ही!'

Friday, 1 September 2017

जिसे ढ़ुंढ़ती है मेरी नज़र

वो जो सुबह पार्क मे
जॉगिंग करने अाती है,
मेरे बग़ल से दौड़कर
गुज़र जाती है,

वो मेरे साथ चल पाती
तो वो तुम होती।

वो जो पुस्तकालय मे
अाखिरी सीट पर बैठती है,
मन मे शरारत लिये
मुझसे नाहक ऐंठती है,

वो ज़रा ग़ुस्सा कर पाती
तो वो तुम होती।

वो जो क्लास मे प्रश्न
बार-बार पूछती है,
पर जवाब मे वजह
अपना ही ढ़ूंढती है,

वो 'नालायक' मुझे कह पाती
तो वो तुम होती।

वो जो छुपकर
करती है बातें मुझसे,
वो जो समझती है
ख़ुद को चालाक ख़ुद से,

गर मुझको भी समझ पाती
तो वो तुम होती।

वो जो होंठों को भींचकर
शरारत छुपाती है,
फिर भी अनचाही हँसी
जिसकी छूट जाती है,

जो आँखों से मुस्कूराती है,
जो तबियत से खिलखिलाती है,
जिसकी ख़ुशी मन से,
पूरे चेहरे पर छा जाती है,

वो दिखने मे काली होती
तो वो तुम होती।

जो वक़्त के साथ
थोड़ा तेज़ दौड़ पाता,
जो ग़ुस्से को थोड़ा-सा
और झेल पाता,

जो बातों को ढ़ंग से
कुछ और कह पाता,
जो बंधन मे थोड़ी देर
और रह पाता,

जो मन से उजला होता,
तो वो मै होता।

Wednesday, 12 July 2017

Politician की बेटी

तुम झूठ बोलकर भी
विचलित नही होती,
मै सच जानकर भी
मुस्काता नहीं हूँ।

तुम हर बात पर
वादा कोई कर देती हो,
मै हर उस बात को
फिर दुहराता नहीं हूँ।

तुम POLITICIAN की बेटी, मै R. K. LAXMAN का पोता हूँ।

तुम सेखियाँ बघार कर
मचल जाती हो,
मै चुपचाप
उस अदा पर मर जाता हूँ।
तुम PHONE उठाने से पहले
संभल जाती हो,
मै PHONE करने के लिए ही
बस कर जाता हूँ।

तुम DEMONETISATION, मै रवीश की कविता हूँ।

तुम सजोती हो रिश्ते
FUTURE के लिए,
मै हूँ की हर पल
बदल जाता हूँ।

तुम दिल से हो मेरी
दिमाग से नहीं,
मै दोनों मे अंतर
समझ जाता हूँ।

तुम नेहरू सी PM! मै गाँधीजी सा नेता हूँ।



Thursday, 8 June 2017

कभी phone तुम भी किया करो

 कितनी बार किया है मैंने
कभी फ़ोन तुम भी किया करो 

कभी दिल्ली की बातें बताया करो,
कभी मुंबई शहर में घुमाया करो,
जो करती हो PhD किसी field मे
चाहे उसी का रोब दिखाया करो

युहीं SCROLL करते हुए फ़ोन पर 
कभी मेरा भी नंबर घुमाया करो 

कभी उलझन मे अपनी फसाया करो,
कभी बातों से अपनी डराया करो,
कभी TRAIN की तो कभी rain की 
कोई लम्बे से किस्से सुनाया करो

नासाज़ हो जो की तबियत तुम्हारी,
कभी मुझसे भी दिल बहलाया करो

कभी मम्मी से बातें कराया करो,
कभी गाना भी कोई सुनाया करो,
हर जनमदीन देती थी पहली बधाई,
कभी उसी बात को दुहराया करो

अब तो पैसो की किल्लत नहीं है तुम्हे,
पर जो चाहो तो miss call ही ज़ाया करो

मेरे रोने पे तुम भी तो रो देती थी,
मेरे ख्वाबों मे खुद को पिरो देती थी,
अपनी सखियों से लेती थी मेरी खबर भी,
जानती थी की तुमपर है मेरी नज़र भी

वो यादें अभी जेहन से लगी हैं
कभी झरोखों से परदे हटाया करों

हाँ ! किया था ये वादा मिलेंगे नहीं फिर,
इतनी सिद्दत से न उसको निभाया करो |



Wednesday, 15 February 2017

जुलूस

खुद को जो देखा
तुम्हारी नज़र में

मेरी कुर्बत न मेरे
मुक़म्मल से थी,
मेरी पहचान नासाज़
मौसम-सी थी,
जो किसी धुंध में
कोई गफलत सी थी

कभी अच्छे सहर मे
भी जागा करो  ।

खुद को जो देखा
तुम्हारे शहर मे,

हर बाशिंदे को
मेरी भी पहचान थी,
बस जुबाँ ही थी
जो मेरी अनजान थी,

बोलती-सी थी कुछ
सहमी आवाज़ मे,
कुछ मीनारों मे
यलगार की आग थी,

मै हूँ आया वकालत
से जिसकी यहां,
एक मूरत खड़ी थी
उसी नाम की,

मैंने पाया मीनारों
से लिपटी हुयी,
मेरे लफ़्ज़ों की पूरी
तो दास्तां थी,

मेरे शब्दों चुनकर
दीवारों से तुम,
कभी अपनी ग़ज़ल मे,
पिरोया करो ।

खुद को जो देखा
तुम्हारी नज़र से,

ढुढती थी वो तुमको
मेरे शहर में,
पूछती थी वो किस्से
तेरी गुफ्तगूँ के,
मांगती थी वो उज़रत
कई जुस्तजूं के

खुद ही पाओगी
खुद को खुदा-सी मुकम्मल,
कभी खुद को भी
मेरी नज़र से तो देखो । । 

Sunday, 16 October 2016

फ़ोन ही नही उठाती हो !

आज फिर तुम्हारा जन्मदिन था 
मैंने फिर से फ़ोन कर दिया 

पर तुम हो की फ़ोन ही नही उठाती हो !

बस इतना पूछता की 
मुम्बई कैसी है ?
तुम कैसी हो ?
लाइफ कैसी है ?
जॉब कैसी है ?

फिर से तो कंपनी 
चेंज कर ली क्या ?
और वो तुम्हारे  
स्टार्ट उप का क्या हुआ ?

क्या तुम अभी वैसे ही रैंडम घूमने निकल जाती हो ?
HN मे icecream, और मटका कुल्फी खाती हो ?

पर तुम हो की फ़ोन ही नही उठाती हो !

यह बताता की

यह कविता सच में
तुम्ही पर लिखी है,
यह जापान से
गंगा तक बही है,

गोवा भी है,
और BHU भी,
केजरीवाल भी है,
और JHV भी

क्या ट्यूशन अभी भी पांच बजे पढाने जाती हो ?
क्या खाना अभी भी दोनों हाथो से खाती हो ?

कुछ discuss भी कर लेता,

जो VENEZUELA मे आग लगी है,
तुमने विकिपीडिया पढ़ी है ?
तुम्हारी कहानी क्या
शशि थरूर से आगे बढ़ी है ?

'CERSIE' का attitude
अच्छा क्यों है ?
तुम्हारा मन अभी भी
बच्चा क्यों है ?
TURING मशीन का मकसद समझाता !

'महात्मा गाँधी' के नाम से तुम चिढ जाती हो !
अभी भी 'Feminism' के नाम पर लड़ जाती हो ?

पर तुम हो की फ़ोन नहीं उठाती हो !

व्यस्त हो या नाराज़ हो ?
काम है या पढ़ाई है ?
घर पर हो या बाहर हो ?
Network prob. है balance का ?
फ़ोन का या सिम कार्ड का ?
Notebooook का या tab ka
Facebooook ka ya Whatsapp ka ?

तुम कुछ भी तो नहीं बताती हो
और फ़ोन भी नही उठाती हो !!!!



























Monday, 11 July 2016

तुम

तुझसे बातें करूँ
तुझसे मिन्नत करूँ,
तुझसे जिद्द भी करूँ
और बगावत भी,

कभी पलकों मे रखके
इबादत करूँ,
कभी नज़र मे चढ़ाकर
शिकायत भी,

तेरी मुस्कान पे
आयतें भी लिखूँ,
तेरी नादानियों पर
हिदायत भी,

तुझको उड़ने भी दुँ
आसमां के परे,
तुमको पल्कों मे
रक्खूँ छुपाकर भी,

तुम मेरी कोशिशों की
आफ़रीन हो,
तसव्वुर का मेरी
तुम ही आमीन हो,

तुम रिसती हो मेरे
पिघलने से ही,
मै उमड़ता हूँ
तेरे उभरने से ही,

तुम "तुम" हो नहीं 
तुम मैं ही तो हूँ ।।

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...