Monday, 14 August 2023

बेवड़ी

तुम्हें नाराज कर देना 
तुम्हें फिर से मना लेना,
तुम्हारे आँख के तेवर को 
पलकों पर सजा लेना,
बड़ा ही गुदगुदाता है 
तुम्हारा पल-पल बिफर जाना,

तुम्हारा सोचना खुद का 
दुनिया को गलत पाना,
अपनी रूप देखकर 
आईने से झगड़ जाना,
बड़ा मासूम लगता 
संवारना और बिखर जाना,

तुम्हारा सिगरेट बहुत पीना 
दारु को गणक लेना,
धुएँ मे बहुत उड़ना 
किसी कोने मे सो जाना,
नाली मे पड़े रहना 
नकली होश मे दिखना,
नशे मे खूब बतियाना 
नाचना और गिर जाना,
मुँह चाट ले कुत्ता तो 
उसके भी गले लगना,

नेतरहाट जाने को 
रात भर प्लान बनाना,
सूरज उगने पर सोना 
अंधेरों मे ही फिर उठना,
Bottoms-up लगा लेना 
पिज्जा रात मंगवाना,
फ़िल्में देखकर रोना
हीरो को विलेन कहना,

बिना कंबल उलट जाना 
ठंड मे कंपकंपी आना,
कंधों पर उठा तुमको 
तुम्हारे रूम पहुंचाना,
सुबह एयरपोर्ट जाने को 
बड़ी ही देर से उठना, 
बेवड़ी की समझ लेकर 
नहाये बिन सेन्ट लगाना,

मुझे अच्छा बड़ा लगता 
मधुशाला का नशा करना!

Friday, 11 August 2023

राँची

आज राँची मे सूरज 
फिर निकला होगा,
आज फिर हवायें 
सुबह आयी होंगी,
आज बारिश और धूप 
साथ हुयी होगी,
सब हुआ होगा 
जो रोज होता है,
बस हम नहीं होंगे,
तुम नहीं होगी!

याद

किसकी याद आती है?
राँची की जब आती है 

बाज़ार की, रस्ते की 
छत की, मुहाने की,
मौसम की, मिजाज़ की 
दोस्तों की, टीचरों की 
मेस की, TT की,
साइकिल की, अखबार की,
पेड़ों की, पक्षियों की,
शोर की, कोलाहल की,
घूमने की, आने-जाने की,
भुट्टे की, नारियल पानी की 
घेवर की, तेवर की 
मधुशाला की, रात की 
हवाओं की, सुबहों की 
ठंड की, बहारों की,
बादलों की, आसमान की 
उसमे छुपती-निकलती 
सूरज के किरण की?

Wednesday, 9 August 2023

मुसीबत

हमसे ना मिलें मिलने वाले 
तो कोई बात नहीं,
पर उनसे मिल रहे हैं 
तो मुसीबत है!

मुझे देखकर न मुस्कुराए 
तो कोई बात नहीं, 
उनसे खुल के हंस रहें हैं 
तो मुसीबत है!

हमारा जवाब नहीं दे
तो कोई बात नहीं, 
उनकी नजर पढ़ रहे हैं 
तो मुसीबत है!

हमसे बैग भी उठबाये 
तो कोई बात नहीं,
उनका स्वैग उठा रहे हैं 
तो मुसीबत है!

हमारी बगल मे ना बैठे 
तो कोई बात नहीं,
उन्हें पलकों पर बैठाएं 
तो मुसीबत है!

नजर से गिरा दिया
तो कोई बात नहीं,
नजर ही ना आयें 
तो मुसीबत है!

कत्ल करने निकले हैं 
तो कोई बात नहीं,
पर जला के मारेंगे
तो मुसीबत है!

मर्ज न मिले
तो कोई बात नहीं,
मरहम ना मिले 
तो मुसीबत है!

काफ़िरों से दिल लगाए 
तो कोई बात नहीं,
काबिलों से मिल भी लें 
तो मुसीबत है!

फोन न उठाएँ 
तो कोई बात नहीं,
फोन बिजी आ रहा है 
तो मुसीबत है!

सोचते हैं शायरी सुनकर 
तो कोई बात नहीं,
पर हँसी आ रही है 
तो मुसीबत है!

हमारा गुमान तोड़ दे 
तो कोई बात नहीं, 
उनको इनाम दे रहे 
तो मुसीबत है!

इस तस्वीर मे तुम्हारी 
कोई और नहीं दिखा,
कोई और बोल दे 
तो मुसीबत है!

दोस्त कहें रावन 
तो कोई बात नहीं,
पर राम ना कहें 
तो मुसीबत है!

फिरनी से मुँह मीठा करें 
तो कोई बात नहीं!
फिरकी से कसे 
तो मुसीबत है!

वो छक्का भी मारें 
तो कोई बात नहीं,
पर एम्पायर आंख मारे 
तो मुसीबत है,

जीतने को खेलें 
तो कोई बात नहीं, 
जीतकर खेल दे 
तो मुसीबत है!

और बेईमानी करें 
तो कोई बात नहीं,
2 इंच से करें 
तो मुसीबत है!

रोहितास शतक मारे 
तो कोई बात नहीं,
सचिन रहे नाबाद 
तो मुसीबत है,

वो नजर चुराए
तो कोई बात नहीं,
वो नजर भी ना आए 
तो मुसीबत है!

महफ़िल मे सब सुनें 
तो कोई बात नहीं,
वो देख भी ले 
तो मुसीबत है!

वो साथ न बैठे हमारे 
तो कोई बात नहीं,
उनके साथ नाच लें 
तो मुसीबत है!

वो नाम भी लिख दें 
तो कोई बात नहीं;
हम क...क....क.. भी कहें 
तो मुसीबत है!

वो पेग भी बनाए 
तो कोई बात नहीं,
हम कुर्बानी कर रहें 
तो मुसीबत है,

वो मेमो इशू करें 
तो कोई बात नहीं,
हम रोष भी करें 
तो मुसीबत है!

वो क्लास मे सोये 
तो कोई बात नहीं,
हम प्रश्न भी पूछ ले 
तो मुसीबत है!

वो रात भर पीए
तो कोई बात नहीं,
हम योग न आए 
तो मुसीबत है!

वो रूम से भगा दे 
तो कोई बात नहीं,
पर हाथ जोड़ लें 
तो मुसीबत है!

वो चुप करा दें 
तो कोई बात नहीं,
पर दो बात ना बोलें 
तो मुसीबत है!

वो दरवाजा न लगाए 
तो कोई बात नहीं,
पर पर्दा भी हटा दे 
तो मुसीबत है!

वो 10 पेग पीए
तो कोई बात नहीं,
हम दो शायरी लिख दे
तो मुसीबत है!

वो दोपहर तक सोये 
तो कोई बात नहीं,
हम रात भर पढ़ें
तो मुसीबत है!

वो महल खड़ी करें 
तो कोई बात नहीं,
हम फीस भी भरें 
तो मुसीबत है!

वो ठाठ से सोये 
तो कोई बात नहीं,
हम राह पर चले 
तो मुसीबत है!

भारत-दर्शन

देखा मैंने छोटा भारत 
इतिहास और भविष्य का सूरज

सचिन के जैसा कृष्ण जो 
जो हर काज कर सकता,
ज्ञान समेट कर रखता 
तर्क से बस लड़ सकता,
4 बजे तक पीने वाला 
योग क्लास कर सकता,

राहुल सरीखा चार्वाक 
जो खाना खाते मर सकता,
पीकर कर सकता उपद्रव 
कहकर, 9 पास कर सकता,
चौके खातिर 2 इंच जमीन की 
कीमत खूब समझता,

किरण के जैसी लक्ष्मीबाई 
दोनों हाथ से लड़ती,
धुआं छोड़ती मुँह से 
जले पर नमक रगड़ती,
अंग्रेजों से सीख तरीके 
उनपर भारी पड़ती,
प्रेम-उमंग की बातों पर 
चटखारे खूब लगाती,
अधिकारी से आंख मिलाकर 
उनको गलत बताती,

नवोदित जैसा बंगाल नवाब 
चोख चमक मे तेज,
बिस्तर धर के पड़े रहे 
जब घेर रहे अंग्रेज,
घूमें-फिरे पूरी राँची 
क्लास मे रहें अदृश्य,
जमीनदार के जैसा ठाठ
करके छोड़ देते हर चीज,
नाचे सबको गिरा-गिरा कर 
आईफोन का रखते शौक,
इनके सामने कौन ही बोले 
किसकी इतनी औकात,

नीरज जैसा शाहजहाँ 
जो हर देवी का ख्वाब,
ऐसा मंत्रमुग्ध कर देता 
जिसका नहीं जवाब,
नाचे-गाए ताल मिलाकर
प्यार का रखे हिसाब,
सारी सैलरी मधु मे लगाकर 
मोह लिया मुमताज़,
फ़िल्में रातभर देख रहा 
और सुबह न जाना क्लास 
सबको जेब मे रख लेना 
और ना डालना घास,

विशाल जैसा आज़ाद 
जो सबसे करता रहे मजाक,
आँख मे धूल झोंकना जाने 
बहरूपिये जैसी बात,
पढ़ता रहे फिल्म के समय 
रात मे खाए खाना,
बाबा साहब को लाए 
उस संस्थान में,
जहां पड़ता गोली खाना!

कविता जैसी जय-ललिता देखी 
जो झटपट देवे जवाब,
बात कोई जो थोड़ा बोले 
उसका रखे हिसाब,
देवी बनने मंदिर जाए 
सुबह करे वो योग,
नाचे सारे स्टेप्स याद रख 
स्वैग ही जबरदस्त,

नयन-सी जैसी रजिया सुल्तान 
जो वक्त से बहुत है आगे,
मधुशाला मे भी पीए नहीं 
चाहे रात भर भी जागे,
कविता पढ़ती, बातें करती 
एक से एक सतरंग,
नहीं सोचती ज़रा-ज़रा भी 
कोई कितना कर ले तंग,
चंदन विष व्यापत नहीं 
लिपटत रहे भुजंग,

सुधीर जैसा देखा तुकाराम 
जो भाव में डूबा रोये,
सबसे सरल, सबसे मिलन 
हंस के मैल मन धोए,
खेलने TT मनोयोग से
बात करे गंभीर,
नाम बताकर सबका अनोखा 
खींच दिया तस्वीर,

पल्लव दा-सा सुभाष चंद्र 
जो गीत-संगीत के ठाकुर,
शिव-तत्व का भोग लगाते 
प्रतियोगिता मे रणबाँकुर,
एक क्लास तो डेली करते 
कब आए कब गए,
जानने वाला सोचता रहे 
वो ज्ञान से कर दे व्याकुल,

संचित जैसा विश्वामित्र
जिनके ज्ञान से सब भयभीत,
अबॉर्शन बंद करा ही देते 
पर मेनका से न पाए जीत,
राम को शतरंज जीता के दिया 
ऐसा अद्भुत अस्त्र,
सिया अग्निपरीक्षा का 
Memo हो गया ध्वस्त,

रोहिताश जैसा पठान 
जो क्रिकेट की असली शान,
खेले वो और पीए खूब 
जान ना पाए सब क्यूँ परेशान?
क्लास से दूर, सत्ता से विमुख 
जियांका मैम का पक्का मित्र,
शांत और सरल, सड़क पर घूम
टिंडर पर मचा रखी है धूम!

अरुण भाई-सा देखा पुष्पा 
झुकेगा नहीं किसी से साला,
स्मार्ट और गंभीर बहुत 
ईश्वर के नजदीक बहुत,
पोप जॉन के बाद है पैगंबर 
वाट्सऐप स्टैटस के पैगंबर!

मधुशाला

जब भी मद की कमी पड़ेगी
जब सूखे होंगे मन के वृंद,
जब शाम ढलेगी मिले बिना 
जब बंद होंगे सारे अरविंद,
तब हाथ पकड़ कर चलने को फिर 
साथ रहेगी मधुशाला!

जब रात पहर मे पढ़ते-पढ़ते 
आने-जाने लगे नींद पर नींद,
जब नारियल पानी नहीं बिकेगा
वो गुस्से मे होंगे तंग-दिल,
जब मेमो मिलेगा अच्छे काम पर 
खोलेंगे रिश्तों के ज़िल्द,
तब अपने गले लगाकर
अपना लेगी मधुशाला!

जब t-shirt खोजने वालों पर 
इल्ज़ाम लगेगा चोरी का,
जब राम नाम के मधुकर का 
सामना हो सीना जोरी का,
जब पहनावो की तर्ज़ पर 
बाटें जाएंगे भले-बुरे,
जब चुप रहने वालों को दुनिया 
बोले कमज़ोरी के जन्मे,
तब जटा खोल, गंगा निकालकर 
धो देगी मैल, कर देगी तर
नहला देगी मधुशाला!

Monday, 7 August 2023

मैडम

मुझको भी थोड़ा-सा 
आम कर दो 
मुझे मैडम न कहो, 
मेरा नाम कह दो!

इन चिमनियों के धुन्ध से 
कमरा ओझल है,
चिंगारियों की तलाश मे
आंखे बोझिल हैं,
कुछ मिजाज मेरा खास 
लोगों मे कहाँ है?
तुम आईने का मेरे 
इन्तेजाम कर दो!

मिट्टी के मलबे मे
मिट्टी ही तो है,
रूह को छुपाये
बंद मुट्ठी ही तो है,
ये आंखें नहीं सोयी हैं 
रात भर सब्र मे,
इन्हें सुबहों की रोशनी मे 
बेनकाब कर दो,

मेरी पानी की केतली 
आज गर्म करने दो,
मुझे मेरे गिलास आज 
खुद से धुलने दो,
मेरे खाने का मूड 
कुछ चटपटा-सा है,
आज रहने दो तस्तरी को 
अब आराम करने दो,

मुझे अपने हाथों से 
मेरा काम करने दो,
राम को जुबान पर 
कुछ विराम करने दो!

इम्तेहान

इश्क का हमारे 
इम्तेहान ले रही हैं,
वो हमसे पूछकर आज 
हमारी जान ले रहीं हैं,

ये अनार के सौदे 
एक बिमार से कर लिया,
वो दवा को मेरे आजकल 
कोई जाम कह रहीं हैं,

कभी देखती नहीं 
मेरी ओर मुड़कर,
वो अब हँसते हुए 
मेरा नाम कह रहीं हैं,

शिकायत मेरी 
खुदा से करेंगी,
वो आज डर का मेरे 
इत्मीनान कर रहीं हैं!





Wednesday, 2 August 2023

तकरार

मै तुमको और लुभाने को 
तकरार नहीं कर सकता,
मै अपने भाइयों से 
यलगार नहीं कर सकता,

और आवाज को तेज करूँ 
मै किसी तथ्य को आज रखूं,
मै अपना प्रेम जमाने को 
कोई रार नहीं कर सकता,

आज रहे मुस्काते चेहरे 
नहीं कोई मुह नीचे लटके,
मै खुशी का मोल चुकाने को 
तलवार नहीं धर सकता,
मै राम का नाम सुनाने को 
शिव द्रोह नहीं कर सकता!

Tuesday, 1 August 2023

दाव

आज हूँ मै दाव पर 
उनके सस्ते भाव पर,
उनकी लगी है शर्त 
उनके ही बयान पर,

आजमाना है मुझे 
उनको दिखाना है मुझे,
सबको यही जताना है 
यह दिल उनका दीवाना है,

उनको लगा कुछ और है 
मेरी समझ सब गौड़ है,
दाग है ईमान पर 
जो लुटा है एक मुस्कान पर!

रवि शंकर

रविशंकर की है बुद्धि कम 
रविशंकर मे नहीं है दम,
रविशंकर हो गया फेल 
रविशंकर सबसे बेमेल,

रविशंकर सबसे घृणा करे 
सबसे रविशंकर लड़ा करे,
रविशंकर को सब छोड़ गए 
रविशंकर का मुह तोड़ गए,

रविशंकर मुसलमान है 
रविशंकर पाकिस्तान का है,
रविशंकर एक ईसाई है 
उसका घर इस्राइल है,

रविशंकर काला नाग है 
रविशंकर खाली झाग है,
रविशंकर को सब pinch करो 
उसको को मिलकर lynch करो,

रविशंकर अभी अकेला है 
रविशंकर का कौन सहारा है,
रविशंकर मुझसे क्या लड़ पाएगा 
रविशंकर अब एक बेचारा है,

रविशंकर तो सुधर गए 
हम रविशंकर ही हो गए,
जग में रविशंकर एक ही थे 
अब रविशंकर कई हो गए,
रवि शंकर हमारा दर्पण है 
हम सबमे एक रवि शंकर है!

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...