Friday, 24 December 2021

वो भी

वो भी करना है
और पाना है वो भी,
वो भी बनना है
और जाना है वहाँ भी,

उससे मिलना है
और दिखाना है उसे भी,
उससे आगे भी
और उससे ज्यादा भी,

उसके लिए भी
और उनके लिए भी,
उसके सामने भी
और उनके सामने भी,

इतने समय मे
और उससे पहले,
इसके बाद वो
और उसके बाद वो,

कब आराम है
की सांस अगली लूं
इस सांस के पहले !

No comments:

Post a Comment

किसने छोड़ा?

किसने छोड़कर हाथ मेरा मुझपर कर दिया खिलवाड़, किसने देखकर मुझको किया सबसे पहले ही इंकार,  या किसीको मैंने किया जिंदगीभर दुश्वार,  और किसी छोट...