Tuesday, 28 December 2021

शोर

शोर है शरीर का
या जड़ हुई है चेतना,
लड़ रहा है रोककर
विचार की ये मेखला,
बुलबुलों से उठ रहे
पहचान मेरे जान के,
ये प्रश्न आकर बन रहे
जो भाव से हैं भीगते,

कर रहा है बार–बार
उधेड़–बुन लगा हुआ,
भाव को घुमा रहा है
भाव का उपजा हुआ,
भाव मे रमा नही
जो ढूंढ़ता मिला नही,
वो भाव कैसे खा रहा
ठंड मे जमा नहीं,

शोर यही शोर है ये
चिर पुरातन शोर है,
है मनुज की कल्पना
विस्तार की है आसना,
शोर की पुकार मे
शोर ही रुकाव है
शोर के चित्कार की
राम ही पुकार है,
राम ही है अंत मे
राम ही आगाज़ है,
राम की तलाश मे
ये राम की आवाज है।

No comments:

Post a Comment

किसने छोड़ा?

किसने छोड़कर हाथ मेरा मुझपर कर दिया खिलवाड़, किसने देखकर मुझको किया सबसे पहले ही इंकार,  या किसीको मैंने किया जिंदगीभर दुश्वार,  और किसी छोट...