Sunday, 12 March 2023

हिस्सा

किसका कितना हिस्सा है 
किसका कितना बनता है?
किसको मिट्टी मिलती है 
किसके हिस्से सोना है?

कौन धर्म के काबिल है 
कौन बेकार निठल्ला है?
कौन माया मे गाफिल है 
कौन अनजान सा लल्ला है?

किससे बचकर रहना है 
किसको किससे बचना है?
किसके मन मे पाप बड़ा 
किसने है संताप धरा?
किसको कितना हिस्सा है 
किसके कर्म लिखा क्या है?

No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...