Thursday, 17 August 2023

दुआ

तुमसे मिली दुआ 
कर गई असर,
तुमसे बिखर गई थी 
तुमसे मिली नज़र,

तुमने बढ़ायी हिम्मत 
तुमने सिखाई चाल 
तुमने ही पूछ लिया 
बढ़कर हमारा हाल,

तुमसे शुरू हुयी थी 
तुमसे हुयी खत्म,
मेरे लिए वो गुस्सा 
तुमसे बना रहम!

No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...