Saturday, 13 July 2024

घर

एक घर मे
जाकर सो जाए,
हम घर मे 
जाकर पड़ जाए,
घर मेरे मन का 
बना हुआ,
घर मेरे मन का
सजा हुआ,
घर मेरा 
सुगंध भरा,
घर मेरा-सा
आधा-पौना,
घर का कोना-कोना ऐसा
पालने मे झूलने के जैसा,
घर की दीवार ऑंचल जैसी
कोई गोद सरीखी बीछी ज़मी,

यात्रा मेरी लम्बी-चौड़ी
पर घर पर जाकर थमी रुकी!



No comments:

Post a Comment

फैसला

फैसला हक में हमारे कर दो आज इंसान बनकर, कब तक रहोगे मौन मन मे महज चित्कार कर, जो है सभी स्वीकार उसको स्याह कर दो, आज लोगों की  जुबाँ की राह ...