Friday, 31 March 2023

रूठना

मान जाओगी अगर 
मैं गीत गाऊँगा,
तुम भूल जाओगी 
अगर तुमको मनाऊँगा,

पिक्चर ले जाऊँगा तुम्हें 
घाटे घूमाऊँगा,
अस्सी पे होगी शाम 
गंगा पार ले जाऊँगा,

मैं हाथ धरकर जब 
तुम्हारे साथ चल दूँगा,
तुम भूल जाओगी पुराने 
जब नए किस्से सुनाउँगा,

मैं सोचता था नौकरी
जब हाथ मे होगी,
मेरे इरादों मे तुम भी
मेरे साथ मे होगी,
बात जो करते थे 
मैं फिर से दुहराउँगा,
गानों की फेहरिश्त तुमको 
फिर सुनाऊँगा,
फ़िल्मों के script भी 
फाइनल कराऊंगा,
साइकिल चलाने की 
सुनाओगी तुम भी किस्से,
मैं ठहाकों मे ही खुद 
बेहोश होऊँगा,

कुछ बनते बिगड़ते 
समाज के,
किस्से चबाएंगे 
हम नारी शक्ति के 
किस्सों पर कुछ 
मरहम लगाएंगे,
कुछ प्रेम की बातों की 
नमक मिर्ची मिला लेंगे,
हम अपने टूटे दिल से 
कुछ महफिल जमा लेंगे,

तुम कर लोगे फिर से दोस्ती 
जब हम दिल से बुलाएंगे,
हम गीत गाकर जब तुम्हें 
फिर से मनाएंगे!



बॉडी

कहाँ है वो लड़का 
जो बोलता था 
केवल सच,
उसको इतनी 
रहती थी फ़िकर,
परीक्षा मे झांकता
नहीं था कभी 
इधर-उधर,

मैं जाऊँ उसके गाँव
पहुँच उसके घर,
ढूंढ लेकर आऊँ सच,
उसकी तृप्त आंखों के 
कुंडल और कवच,

उसके जैसा हो जाऊँ 
स्वच्छंद और निडर,
सादा हो जाऊँ मैं 
किसी के भी बातों पर,
रघुबर का आलिंगन पा
बंदर जैसा निश्छल,
बंदर जैसा चंचल!



Thursday, 30 March 2023

पहली बार

पहली बार किया है प्रेम 
रोने दो चिल्लाने दो,
पहली बार भगाया है 
अपना दुखड़ा गाने दो,

पहली बार उड़ी है वो 
पंखों को सहलाने दो,
पहली बार चला है वो 
अभी ज़रा लड़खड़ाने दो,

पहली बार किया है प्रश्न
उलझन मे हो जाने दो,
पहली बार तो आए हैं 
इत्मिनान से बैठ जाने दो,

पहली बार तो रोई है 
आँसू पीकर चखने दो,
मिट्टी मे जाकर लेटी है 
धूल का रंग चढ़ जाने दो,

पहली बार तो मंच पे आया 
कविता कोई सुनाने दो,
पहली बार आंखें दिखलाई 
गर्मी उबाल तक आने दो,

पहली बार असमंजस मे है 
और भीतर तक जाने दो,
पहली बार खुदा को कोसा 
बार बार दुहराने दो,

पहली बार है घर से दूर 
चादर ओढ़ के रोने दो,
पहली बार अलविदा कहा है 
अपना गाल भिगोने दो,

पहली बार शिकार किया 
और ज़रा गुर्राने दो,
आज किसी को क्या समझेगा 
उसे दो दिन खुशी मनाने दो

आज खुदा के घर दूर
मिट्टी का पुतला निकला है,
पहली बार खुदा को भुला 
मिट्टी तक मिल जाने दो!

Sunday, 26 March 2023

धमकी

धमकी से डर जाते हैं?
कुछ बोल नहीं पाते हैं?

किसे तुम अपना 
नहीं जान पाते हो?
किसके बारे में सोच-सोच 
तुम मन में घबराते हो?

मुस्कान तुम्हारी फिक्की 
चेहरा होता बेनूर,
कौन है कर देता तुमको 
बाहर से मजबूर,

कौन-सा ऐसी जिल्लत 
जो पहली बार हुयी है?
कौन है वो इल्ज़ाम 
जो देर तक लगी रही है?

मन की गली मे राम 
तुम कब तक 
नहीं पाते हो?
राम की बोली से अलग 
राम को कब पाते हो?
धमकी से डर जाते हो!


Saturday, 25 March 2023

धुआं

कुछ उड़ा लूँ आज 
कुछ बढ़ा दूँ काज,
कुछ गिरा दूँ कुर्सी 
कुछ लड़ा दूँ पानी

मैं कूद जाऊँ सीढ़ियाँ 
एक बार में दो-चार,
मैं चला लूँ साइकिल 
तेज कर रफ़्तार,

मैं भी खाना छोड़ दूँ 
थालियों में आज,
मैं बता दूँ साथियों के 
आज सारे राज,

आज कुछ धुआं उड़ा लूँ 
आज मन को छोड़ दूँ,
राम को मन-मंदिर बिठाकर 
आज मन के द्वार खोलूँ !

Tuesday, 21 March 2023

flirt

तुम बहुत खूबसूरत 
तुम और चंचल,
तुमपर ढ़की 
गुलाबी जलन,

आँखें देखती नहीं 
मेरी आँखों को सीधी,
किसी और का वसन
कहीं और ही है मन,

ये अलग चुभन 
ये सतत अगन,
ये तेरी-मेरी लगन
गलत-सही का दर्पण,

टूटता है तन 
टूटता कई बार,
आज फिर चला
औरो के अपने द्वार,

अब खिड़कियों 
की रोशनी ही
कर रही गुलजार,
छोड़ आए 
हम बगीचे,
फूल और बहार,

हम छोड़ आए चाँद 
छत पर बादलो के हाथ,
हम छोड़ आए हैं 
तुम्हारा साथ, तुम्हारा हाथ!



घर वापसी

बहुत ही दूर जा निकले 
बहुत से अब ठिकाने हैं 
की अब वापस कहाँ जाएं 
हमारा घर कहाँ पर है?

उनका नाम ले लेकर 
खुद को अब नहीं पाते,
हवा छूकर बताते हैं 
उनका शहर कहाँ तक है?

कत्ल करते हैं 
खामोश रहकर जो,
इशारों से बताते हैं 
घुसा खंजर कहाँ तक है?

मेरी फितरत ही ऐसी है 
की हम मदहोश रहते है,
पता हमको नहीं चलता 
हुस्न का मंज़र कहाँ तक है?

कभी जो आजमाना तुम 
हमारी दोस्ती चाहो,
तो हमारा नाम ले लेना 
देखो डर कहाँ तक है?

खुदा को सजदा मे 
कहीं गर्दन झुका लेना,
ना खोजो तुम कहाँ पर हो 
उसका दर कहाँ पर है?

बहुत फांका किए, रोज़ा रखा 
दरगाह भी घूमें,
अभी इक उम्र बाकी है 
मेरी ग़ुस्सा जहाँ तक है?

हमारा ज़िक्र करके तुम 
सुर्खी लूट लेते हो,
तुम्हें इतनी शिकायत है 
मेरी शोहरत कहाँ तक है?

हमें तुम बात मे अपनी 
हँसकर टाल जाते हो,
हमें मालूम है लेकिन 
तुम्हारी नज़र कहाँ पर है?

बहुत आँखें चुराते हो 
हमारे राह आकर तुम,
देखेंगे मुंडेरो से 
हुयी रुखसत कहाँ तक है?

अजि नाराज़ होते हो 
तुम्हारा नाम लेते हैं,
तुम्हें मालूम पूरा है 
मेरी सिद्दत कहाँ तक है?

बड़े बेवक्त आए हो
हमें रुखसत अदा करने,
दरिया आंख से निकला 
और अब बढ़कर कहाँ तक है?

हमें मत भूलना 
गर कभी मायूस हो जाना,
मेरा कंधा यहाँ पर है 
तुम्हारा सर कहाँ पर है?

तुम्ही से प्यार कर हमने 
खुदा तक रास्ता देखा,
मोहब्बत और इबादत में 
कहो अन्तर कहाँ तक है?



Monday, 20 March 2023

अंतिम भय

जीवन का 
आखिरी भय,
हर साँस मे संशय,
शरीर का भय 
साँसों की कंपन 
सघन-सघन 
आनन-फानन 

और विचार तेज
और प्रपंच,
और कल्पना 
और चित्र-विचित्र,
आखिरी छोर
आखिरी डोर 

इसके बाद मुक्ति 
उस ओर 
इस ओर 
सब ओर 
शांति शांति शांति 
एक ओमकार
सत नाम 
राम राम 
सीता राम!

एक बहाना

एक बहाना 
और चाहिए,
नहीं आज 
उठने के लिए,

कुछ एक कदम 
रुकने के लिए,
फैली हुयी सियाही 
कलम मेरी 
रखने के लिए,

एक बहाना और 
कुछ और नहीं 
चलने के लिए,

टूटा एक ही पंख 
अब और नहीं 
उड़ने के लिए,

एक धमकी बहुत 
कुछ और नहीं 
कहने के लिए,

एक टिप्पणी 
से खिन्न,
अब और मौन 
रहने के लिए,

कुछ दर्द पर 
मरहम मल,
अब और सहन 
करने के लिए,

एक बहाना और 
दूर बहुत रहने के लिए!





Thursday, 16 March 2023

गलबहियाँ

तुम्हारे साथ घुमना 
रखके हाथ कंधों पर,
भरोसा और प्यार 
एक साथ अंधा बन,

मेरी मुस्कान 
और तुम्हारी,
मेरी बात 
और तुम्हारी,
मेरी चाल 
संग तुम्हारी,
मेरी जिंदगी 
और तुम्हारी,

चल रही गलबहियाँ!

इसके बाद

वो भी होगा 
इक दिन,

वहाँ भी 
जाना है,
उस डाल 
बैठना है,
उस झील 
नहाना है,
कुछ और 
भी उड़ना है,
कहीं और 
तैरना है,

उस मंदिर 
पूजा है,
इस मस्जिद 
किया नमाज,
दरगाह भी 
झुकना है,
कीर्तन भी 
गाना है,

जो आज 
कर रहे हैं,
अब उसको 
पूरा कर,
अगले समय 
अगले दिन,
वो भी होगा 
कल के दिन,
जी लेता हूं 
आज के दिन!

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...