Monday, 6 September 2021

जलियांवाला

यह देखो ये जलियांवाला
यहां चली थी गोलियां,
यही लगी थी जनमानस मे
इंकलाब की बोलियां,

यही कूद के जान गवाई
कुंवे मे भी लोगों ने,
यही बहुत सी गोली खाई
आज़ादी के सिपह–सलाहकारों ने

आज इसी पर लड़ बैठे हैं
कुछ लोग और सरकार बहुत
चला रहे हैं गोली, पत्थर
बोली के हथियार बहुत

कोई इसको याद समझकर
छोड़ दो कहता छोड़ दो,
कोई यादों को ले जाकर
बांट दो कहता बांट दो

कुछ मत देखो और
दिखाओ मत
जो देख सके तो देख ले,
कुछ मूर्ति लगाकर
चाहे इसकी अमरता
पूरी घेर लें

यही है जलियांवाला बाग
यहां उठती है आवाजें
यहीं से शुरू होता है परिवर्तन
कोई चाहे न चाहे।

No comments:

Post a Comment

फैसला

फैसला हक में हमारे कर दो आज इंसान बनकर, कब तक रहोगे मौन मन मे महज चित्कार कर, जो है सभी स्वीकार उसको स्याह कर दो, आज लोगों की  जुबाँ की राह ...