Wednesday, 22 September 2021

अमरूद का पेड़

अमरूद का पेड़
खुला हुआ है,
और उसकी
हर डाली
अलग–अलग होकर
झूमती है,

पूरा पेड़ ही
मस्त हो जाता है,
बरसात मे,
सबकी किस्मत
उसके हाथ मे,
सब अपने मे मगन
कोई पानी से,
कोई हवा से
और कोई उड़ाकर घोसालों
आज है उन्मुक्त,
कल का सूरज,
वो ही देखेगा
जो आज पूरा झूम लेगा
लग हवा के साथ,

वो टूट जाएगा
जो अकड़ कर
रह गया होगा,
पर अमरूद का पेड़
बचा रहेगा,
बची टहनियों मे
फिर अमरूद लगेंगे,
मिलके सारी डालियां
बनकर साथ रहेंगी
अमरूद का पेड़।


No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...