Sunday, 12 September 2021

चाय

लाल टीम और
नीली टीम मे
बड़ा भयंकर
मैच था,
आखिरी गेंद तक
रोमांच ही रोमांच था।

जीत हार का फैसला भी
बहुत मुश्किल हो सका,
दोनों टीमों के खिलाड़ी
कोई बांका ना बचा,

पर चाहने वालों मे उनके
बहस कोई हो गई,
लड़ने लगे दोनों की आखिर
जीत किसकी हो गई?

दोनो करने फैसला
गए कप्तान के पास,
और जाकर पाया की
वो कर रहे थे बात,
अगले मैच के लिए
बना रहे थे रहेे राय,
दोनो हंसते मुस्कुराते
पी रहे थे चाय।

No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...