Saturday, 6 November 2021

आशीर्वाद

राम आप पर कृपा करें !

वाणी में मधुरता आए,
विचारो मे सरलता आए,
संवाद में संवेग हो,
कर्मों मे आवेग हो,
व्यवहार मै समरसता हो,
मौजों मे अल्हड़ता हो,
जिससे मिले वो खुश हो जाए,
देख के आपको दिन बन जाए,
चेहरे पर मुस्कान रहे,
आंखों मे इंसान रहे,
हाथ उठे तो साथ के लिए,
बात बढ़े तो कल्याण के लिए,
यादों मे सिया–राम रहें,
हृदय–कुंज हनुमान रहें।


No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...