Sunday, 5 June 2022

शशि

मै धूप मे खड़ा था
पसीना नहीं आ रहा,
मै सागर किनारे बैठा
और लहरों में नहीं जा रहा,

मै तला हुआ रखा पड़ा था
सिरके मे कहां डूबा,
मै नदी किनारे ठहर गया
पर स्नान कहां हुआ?

तुम आए तो शीतल हुआ
मन और मेरा भीतर,
मै हो गया तर राम से
बस राम नाम लेकर!

No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...