Tuesday, 12 July 2022

कोशिश

कोशिश करके
फिर अंगद का
पैर हिला दे कोई,
आज पूंछ बानर की
फिर से और
जला दे कोई,
कोई जड़वत करे
अहिल्या,
कोई दे अभिशाप,
विश्वामित्र की 
कठिन तपस्या
कोई बुझा दे आग,

कोई फिर से खा जाए
हनुमान को मुंह फैलाकर,
कोई फिर से ले जाए
सीता मां को उड़ाकर,

कोई रक्खे धनुष शिव जी का
हाथ से जरा उठाकर,
रास्ता रोके रघुनाथ का
कोई बड़ा सा सागर,

कोई नंद के लाल को आज
मय का क्षीर पीला दे,
कोई द्रौपदी को घसीट ले
कोई वस्त्र उतारे,

कोई अपनी दस सर
विज्ञान के होते लगा ले,
कोशिश कर के
आज फिर कोई
राम से निकले आगे!😊

No comments:

Post a Comment

अधिकार

तुम पर है अधिकार  तुम्हारे होने का चलने का,  तुम्हारे बातें मुझसे करने का  और फिर तुमसे मिलने का,  यह बोलो और फिर शांत रहो मैं सोचूँ और तुम ...