Saturday, 8 October 2022

काबिल

क्या इस काबिल हो तुम
की मांग सको खुलकर
और ले सको दहेज
और ले सको कार,
आंखों मे देखकर
लगाओ खुद का दाम?

क्या इतना पढ़े–लिखे हो
की जानो खुद की value,
क्या इतना मंजे हुए हो 
की कर सको फजीहत
औरों की ले कमाई 
खुद की कब्र सजा सको?

No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...