Wednesday, 19 October 2022

नई सुबह

नई सुबह
मेरे लिए
नए तरीके
ले आई,
छूट गए
कुछ रोग मेरे
ये नए सलीके
ले आई,
उम्मीद नई
संकल्प नया
ये नए वजीफे
ले आई,
कुछ साल 
बीच मे खत्म हुए
कुछ भ्रम जीवन के
निपट गए,
जब नींद खुली तो
पाया मैने 
2 ही घंटे सोया था,
कुछ देख रहा था
जिसे अधूरा रख के
मैने खोया था,
अब उठा 
बहुत ही उजला सा
मै पहले वाले पगला सा
ये नई सुबह मेरे दरवाजे
मेरी किस्मत
ले आई!

No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...