Tuesday, 21 February 2023

भरत

जो है और 
जो होने वाला है,
जो जन का है 
जो राम का है,
जो समझ गए 
जो करना है,
उनके मध्य हैं भरत!

स्थिरता और 
विग्रह के मध्य,
खादी और 
मील के मध्य,
कुर्ता और 
शर्ट के मध्य,
सृजन और 
प्रलय के मध्य,
भक्ति और 
प्रणय के मध्य,
हैं अयोध्या के
संत भरत!

No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...