Tuesday, 2 January 2024

ख्वाहिश

तुम्हारा है या नशा है 
तुम्हारे ना होने का?
कशिश है तुमसे मिलने की 
या देखने भर की,
तलब है तुमको सुनने की 
या बहस करने की?
रंजिश है तुम्हारी जिद से 
या जिद्दीपन से,
जुस्तजू है तुमको जानने की 
या जायज बनाने की,
ख्वाहिश है तुम्हारी या 
तुम्हारे कुछ और होने की?

No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...