Tuesday, 9 January 2024

मुराद

आज अगर 
मंदिर गया तो,
होंगी वही पुरानी बातें 

कुछ मांग की अर्जी 
कुछ चढ़ावे की किस्त,
कुछ संकल्पों के वादे 
कुछ ख्वाहिशों की फेहरिस्त,

कुछ आँसू लेकर जाऊँगा 
जरा हाथ जोड़कर कर बैठूंगा,
और किसी की झोली मे
मैं कनखियों से झाँकूंगा,
मै अपने और उनके बीच के 
फ़ासले कैसे पाटुंगा?

No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...