Tuesday, 9 January 2024

सच

उसको बता दूँ 
उसका सच,
मैं कहाँ जानता 
खुद का सच,
अपने कर्म का भारीपन 
मैं उड़ेल दूँ 
उसके ऊपर,

कह दूँ उसे 
जो जानती है,
जिससे छुपकर 
मुस्काती है,
कुछ पल उसकी 
मुस्कान मिटा,
मैं कालिख पोत लूँ 
जीवन पर,

कुछ कहूँ की 
वो चिंघाड़ उठे,
या मौन ही हो 
जल राख बुझे,
उसका देकर 
आदर्श उसे,
मैं चढ़ बैठूं 
सीने पर !

No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...