Saturday, 11 May 2024

खेल

खेलते हैं खेल 
हम देखते हैं खेल,
खेल में बदल गया 
खेलने का खेल,

खेल का प्रकार 
खेल की दरकार,
खेल में रमन हुआ 
खेल से उद्धार,

खेल से संन्यास 
खेल में प्रवास,
खेल से ही चेतना 
खेल से विन्यास,

खेल ही जीवन 
खेल समाधान!

No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...