Monday, 27 May 2024

रह गया

एक वो नौकरी रह गई 
एक वो डिग्री रह गई,
कुछ नव बसंत रह गए 
कुछ सुबह की 
रोशनी रह गई,

तुमसे आखिरी बार 
मिलना कहाँ हुआ,
तुमसे कुछ बात 
अधूरी रह गई,

वहां जाना रह गया 
वहाँ से गुजरना रह गया,
वो सत्ता रह गई 
वो ठहरना रह गया,

वो मित्र रह गए 
वो माँ-बाप रह गए,
कुछ याद रह गई 
कुछ राम रह गए,

कुछ जाप भी किया 
कोई मनका छुट गया,
कुछ बेमन का किया 
कुछ मन का रह गया!

No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...