Monday, 24 June 2024

कुछ प्रश्न

मेरे कुछ प्रश्न 
जिनका उत्तर 
तुमको देना नहीं है,
मुझको जानना नहीं है,

मैं पूछ लेता हूं 
तुम बता देती,
मैं अपनी कुछ 
हसरतें जता देता हूं,
तुम अपनी नई हद 
बना लेती हो,

मेरे मन की बात 
कुछ छोटे उल्लास 
मैं उन प्रश्नों में 
छुपा देता हूं,
मैं वही फिर से प्रश्न 
दुहरा देता हूं!

No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...