Wednesday, 10 August 2022

मन का

मन का हो तो खाओ
या भूखे रह जाओ,
मन का हो तो जाओ
या घर पर जाके सोओ,
मन करे खेलो खेल
मन करे तो गाना गाओ,
मन करे तो प्रेम करो
मन करे बात करो,
मन करे तो झूम के नाचो
मन करे चुप बैठो,
मन करे तो मच्छर मारो
मन करे तो शेर सुनाओ,
मन करे तो मन की बोओ
मन करे तो मन से काटो,

मन की सुन लो
मन खुश कर लो,
मन जो बोले वो देखो
पर कुछ देर ठहर कर
मन को भी तो देखो!

No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...