Friday, 13 January 2023

दिनचर्या

मैं राम ओढ़ता हूं
मै राम बिछाता हूं
मै राम पकाता हूं
मै राम ही खाता हूं

मै राम पे बैठा हूं
मैं राम पे लेटा हूं
मै राम पे पढ़ता हूं
मै राम पे लिखता हूं

मै राम ही पीता हूं
मैं राम चबाता हूं
मै राम का सेवक हूं
मै राम का राजा हूं,

मै राम याद रखता
मैं राम भुलाता हूं,
मै राम की चौखट पर
श्री राम सुनाता हूं,

इस राम की नगरी मे
मै राम बुलाता हूं,
मै राम की भाषा मे
श्री राम का भूखा हूं!

No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...