Wednesday, 25 January 2023

उसको

उसको बतलाकर क्या होगा
यह सब दिखलाकर क्या होगा,
होना होगा सो तो होगा
उसके सामने कैसा रोना,

उससे बातें उसी शर्त पर
उसकी तारीफ बहुत किया पर,
घर पर बैठा बदलता चैनल
अब पछता कर कैसा खोना,

उसको उलझा कर क्या होगा
खुद को फुसला कर क्या होगा,
हाथ नहीं आनी है रोना
कैसा हाथ जोड़कर पाना?

No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...