Monday, 4 December 2023

अकेले

तुम अकेले कैसे रहती हो 
कैसे दरवाजों के पीछे 
धूप से छुपकर सोती हो,

कैसे मिलती नहीं किसी से 
किसी को जानती नहीं,
फोन पर रिश्ते बनाती 
सुख-दुख बांटती और 
रूठा करती, मनाती,

कभी फ़िल्में नहीं देखती 
नहीं घूमने जाती,
बैग को कंधों पर 
खुद उठाकर घूमती,
तुम क्यूँ साथ किसी का 
क्यूँ यहाँ नहीं ढूंढती,
आने के बाद और 
जाने से पहले 
रहती कैसे अकेले?

No comments:

Post a Comment

फैसला

फैसला हक में हमारे कर दो आज इंसान बनकर, कब तक रहोगे मौन मन मे महज चित्कार कर, जो है सभी स्वीकार उसको स्याह कर दो, आज लोगों की  जुबाँ की राह ...