Friday, 15 December 2023

दो चेहरे

एक दिखाने का 
एक चलाने का,
एक खाने का 
एक मुस्कराने का 
एक गुस्से वाला 
एक शांत भाव का,
एक ऑफिस वाला 
एक घर वाला,
एक गर्लफ्रेंड वाला 
एक दोस्तों वाला,
एक सहकर्मी वाला 
एक समाज का,
एक मांगने वाला 
एक अधिकार वाला,
एक सोचने वाला 
एक खोजने वाला,
एक काम का 
एक निष्काम वाला,
एक राम का 
दूसरा भी राम का!

No comments:

Post a Comment

अधिकार

तुम पर है अधिकार  तुम्हारे होने का चलने का,  तुम्हारे बातें मुझसे करने का  और फिर तुमसे मिलने का,  यह बोलो और फिर शांत रहो मैं सोचूँ और तुम ...