Wednesday, 12 March 2025

कहानी

एक कहानी
पूरी सुन लूं, 
राजा की और 
रानी की, 
एक छोर से शुरू करूँ 
और एक छोर तक जाऊँ, 
एक किनारे खड़ा रहूँ 
और एक राग बजाऊं, 
एक सुनाऊँ तुम्हें कहानी 
एक मे मैं बंध जाऊँ, 
एक माँग की मन्नत मांगूँ
एक से प्रीत निभाऊं, 
एक देश से प्रेम करुं 
और एक की शर्त उठाऊं!

No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...