Wednesday, 12 March 2025

रुपा

सोने से भी महंगी
एक हमारी रुपा,
उसकी निर्मल नीरवता 
उसकी कोमल चंचलता, 
उल्लासपूर्ण और काबिल 
एक संपूर्ण स्वरुपा!

एक खिली मुस्कान 
एक छवि नादान, 
एक तंज का जोर
एक डंक का शोर,
एक छुपा संदर्भ 
एक अटल विश्वास, 
एक किसी का भेद
एक समर्पित भाव, 
एक छांव की शर्त 
एक तेज की धूप
एक हमारी रूपा!

No comments:

Post a Comment

अधिकार

तुम पर है अधिकार  तुम्हारे होने का चलने का,  तुम्हारे बातें मुझसे करने का  और फिर तुमसे मिलने का,  यह बोलो और फिर शांत रहो मैं सोचूँ और तुम ...