Sunday, 30 March 2025

बच्चा

सड़क पर खेलता बच्चा
माँ से बेख़बर, 
पिता की डांट से बेसुध
और कुछ लोग से अनजान, 
किसी भी भय से परे 
और कूद-कूद 
लगाता छलांग 
नाच कर दिखलाता 
और हो रहा मदमस्त,
यह मंच उसका 
यह मंच सारे 
जहाँ पर उसका,
वह दुनिया का कृष्ण!

No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...