Thursday, 14 April 2022

मिठाई मामा

मामाजी मिठाई
चट कर जाते थे,
मिठाइयों तक
चींटी से पहले ही
पहुंच जाते थे,

पर्दे के पीछे
छुपा के रखते,
धीरे धीरे, बारी–बारी
तराश–तराश के खाते थे,
झाड़–फूंक सहलाते थे
दोनो ओर घुमाते थे,

मुंह मे रखकर
दुनियां भूल जाते थे,
रसगुल्ले का–सा
चासनी मे,
भंवरे का–सा
कुसुम मकरंद मे,
धीरे–धीरे उतर जाते थे,
एक–एक टुकड़े को
चुबलाते थे,
मामाजी जब मिठाई खाते थे।


No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...