Saturday, 9 April 2022

मोल

मोल चुकाकर
शान्त हृदय का,
उत्तेजना मैंने
मोल उठा ली,

क्षणिक सुखों की
कर उपासना,
मैने सत्य की
राह भुला दी,

मैने नदी सरोवर त्यागे
लहरों पर ही घर बनवा ली,
पथिक चला था मानसरोवर
सांभर मे ही प्यास बुझा ली,

मोल चुकाकर
शांत हृदय का,
मैने हृदय की 
गति बढ़ा दी!

No comments:

Post a Comment

अधिकार

तुम पर है अधिकार  तुम्हारे होने का चलने का,  तुम्हारे बातें मुझसे करने का  और फिर तुमसे मिलने का,  यह बोलो और फिर शांत रहो मैं सोचूँ और तुम ...