Wednesday, 14 June 2023

माया

माया मे थोड़ा 
मन बहला लो,
ओ कैलाश को 
जाने वाले 
मानसरोवर मे
डुबकी लगा लो,

आज का सूरज 
उगता देखो,
आज की तितली 
उड़ते देखो,
आज खिला है 
कमल सरोवर,
आज भ्रमर के 
संग मे गा लो,

आज की परियाँ 
बाग घूमती,
आज की कलियां 
हर घर खिलती,
उनसे कुछ 
मकरंद चुरा लो,

आज दोस्त 
कुछ खेल रहे हैं,
कुछ घूम-टहल
कुछ खाना खाकर,
फिल्म देखकर 
क्रिकेट खेलकर 
जीवन मे उल्लास 
भर रहे,
उनके साथ 
कुछ ताल मिला लो!


No comments:

Post a Comment

अधिकार

तुम पर है अधिकार  तुम्हारे होने का चलने का,  तुम्हारे बातें मुझसे करने का  और फिर तुमसे मिलने का,  यह बोलो और फिर शांत रहो मैं सोचूँ और तुम ...