Thursday, 15 June 2023

याद

कब तक याद 
रहेगी मुझको,
अपने रोने 
वाली बात,
कब तक 
मन से डरा रहूँगा, 
जिसे न पा 
सकते हो हाथ,

कब तक 
राम से दूर रहूँगा,
जब डूब के 
भक्ति पाऊँगा,
कब तक 
पाँव के 
छालों को 
पंचकोश की 
राह में रोऊँगा?

कौन याद रख
पायेगा दुख,
राम राज्य के 
आने पर?
किसके मन मे 
व्यथा बचेगी 
सब राम चरण 
मे चढ़ाने पर !

No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...