Friday, 23 June 2023

विदाई

अभी छोड़कर जाना है
यह घरबार पुराना है,
यह मेरा नहीं ठिकाना है
बंधन का तो बहाना है,

आज रुके ये आँसू हैं 
आज मित्र हैं गले लगे,
आज शब्द न सूझ रहे 
आंखें चोरी से लुका रहे,

आज नहीं कुछ बोले वो 
आकर चुप हो सोये वो,
मेरे सामान को कंधे धर 
मुझको छोड़कर रोये वो,

उनके हाथ से हाथ छुड़ा 
रोटी कमाने जाना है,
आज ये रीत निभाना है 
आज छोड़कर जाना है!

No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...