Sunday, 5 November 2023

6 lane

यह मन की वृत्ति 
यही चौड़ी-सी सड़क,
यह मन के कई सतह 
कोई हवाई, कोई खंदक,

एक से जाते बहुत विचार 
एक से एक-दो ही एक बार,
एक की भीड़ हज़ारों की 
एक पर लगी है बड़ी कतार,

एक पर मयखाने हैं खुले 
एक पर मन्दिर और मज़ार,
एक पर वैभव की आसक्ति 
एक पर फीका लगे संसार,

समय-समय ले राम का नाम 
करते रहते हम आर या पार!

No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...