Friday, 17 November 2023

सो गया

कोई लड़कर सो गया 
कोई बस झगड़ कर,
कोई तेवर दिखाकर 
कोई चुप कराकर,

कोई आया और 
ऊपर बैठकर सो गया,
कोई नीचे बिछाया 
और दुबक कर सो गया,

कोई सीट के नीचे 
घुसकर सो गया,
कोई गुसलखाने की 
सड़क पर सो गया,
कोई और मेरे कंधों पर 
सर रखकर सो गया,
कोई सोया नहीं था 
दो दिनों से,
सब्र करकर सो गया,

आज जनरल डिब्बे मे
एक दोस्त चुनकर सो गया,
आज जनरल डिब्बे मे
सब का सब 
मिलाकर सो गया!

No comments:

Post a Comment

फैसला

फैसला हक में हमारे कर दो आज इंसान बनकर, कब तक रहोगे मौन मन मे महज चित्कार कर, जो है सभी स्वीकार उसको स्याह कर दो, आज लोगों की  जुबाँ की राह ...