Tuesday, 28 November 2023

मुर्ख

तुम मुर्ख बना दो 
फिर से मुझको,
फिर से कह दो 
गलती हो गई,
फिर से कह दो 
भूल हो गई,
फिर अपना 
जूठा खाने दो,
फिर से कहो कि 
बात करेंगे,
सुबह-सुबह
मुलाकात करेंगे,

मैं उम्मीदों के
कुछ दिये,
जला के बैठा था 
रातों में,
मैं फूलोँ- सी 
बात सजाकर 
बाट जोहता था 
राहों में,
तुम आई नहीं 
कभी मेरे रास्ते,
पर जाने की 
वजह बता दो,
कुछ बात बनाकर 
फिर फुसला दो!

No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...