Wednesday, 8 November 2023

आग

मुझे इतना 
जला रही है,
पानी अन्तर का 
सूखा रही,
उबाल रही 
अंग के भीतर 
ज्वाला से बुलबुले 
उठा रही,

लहरों को 
करती तीव्र,
इधर-उधर 
भटका देती,
नाम नहीं लेती 
गंगोत्री का,
चलने को करती 
टेढ़ी- मेढ़ी,

खींच पकड़ कर 
लेती हाथ,
पाँव कहीं और 
कहीं पर माथ,
अम्बर के ऊपर, 
धरती के भीतर 
अतल और पाताल,
आग बड़ी भीषण विकराल 
कर रखती है अकाल!


No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...