Wednesday, 8 November 2023

माटी और सफ़ेद

आज सफ़ेद 
पहन कर चलते,
हम रुकते 
माटी से पहले,
माटी कर देती 
मटमैले,
रंग चमक की 
फेंके उजले,
माटी से माटी 
बचना चाहे,
माटी सफ़ेद ही 
रहना चाहे,
बापू के वस्त्र 
की कर अभिलाषा,
सामने रखना 
चाहे आग,
बापू के तौर तरीकों से 
आए कैसे लाज,
माटी और 
सफ़ेद मे भेद,
आज चाहता मटियामेट!


No comments:

Post a Comment

ठिठोली

झूला झूले रज का  कित टूटे और छूटे डोरी प्रिय संग का, यह उच्छ्वास पर निःश्वास, दोलन ऊपर को अंतर मे उल्लास, भय और रोमांच  करते नृत्य  जुगलबंदी...